Chhatarpur सलमान खान हत्याकांड को लेकर दिग्विजय सिंह धरने से उठे, प्रशासन ने दिया भरोसा

Chhatarpur news: छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के ड्राइवर की पिछले दिन हत्या का मामला सामने आया था जिसमे राजनगर से बीजेपी प्रत्याशी सहित उनके कई समर्थकों पर खजुराहो थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मृतक सलमान के परिवार से मिलने छतरपुर पहुंचे थे। जहा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सलमान के परिवार के साथ है और सलमान के परिवार को न्याय दिलाने धरना प्रदर्शन किया जो रविवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म कर दिया।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही गिरफ्तारी नही होती तो फिर से वो आंदोलन करेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री इमरान खान के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

Chhatarpur-Digvijay-Singh-stood-up-from-dharna-salman-khan

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि परसो बीजेपी के लोग पैसा बाटने निकले थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध धंधे करके इन लोगो ने करोड़ों, अरबों रुपए कमाए है जिससे वो सोचते है कि मतदाताओं को पैसा देकर खरीद लेंगे।

उन्होंने बताया की जैसे ही इसकी जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा को लगी तो वो उस जगह पहुंचे तो बीच रोड में पशु बैठे थे तो हमारे प्रत्याशी ने गाड़ी बाजू में लगा ली जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी सहित जिनके नाम दर्ज रिपोर्ट हुई है उनने हमारे प्रत्याशी को गाली गलोच की।

साथ ही उन्होंने कहा की हमारे प्रत्याशी ने कहा की आप निकल जाइए तब बीजेपी के लोगो ने गाड़ी हमारे प्रत्याशी के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की तो सलमान ने हमारे प्रत्याशी को कार में थकेल कर खुद शहीद हो गया।

आपको बता दें कि छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप बीजेपी प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों पर लगे है जिसमे भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज किया गया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक सागर, मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+