दलित घोड़ी पर चढ़ा तो पूरे गांव ने बारात पर पथराव कर दिया, पुलिस और बाराती घायल
छतरपुर के बक्सवाहा चौरई गांव में दलित युवक आरमानों के साथ दूल्हा बन घोड़ी चढ़ा और गांव में राच लेकर निकला तो दबंगों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। बारातियों ने दौड़-दौड़कर अपनी जान बचाई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर जिले के बक्सवाहा के चौराई गांव मेंं दलित परिवार के अमित अहिरवार की शादी सागर जिले के शाहगढ़ में तय हुई है। मंगलवार को अमित को रीति-रिवाज के साथ दूल्हा बनाकर घोड़ी पर बैठाकर परिजन, रिश्तेदार गांव में राच फिराई करा रहे थे। उसे घोड़ी पर बैठा देख गांव के दबंग परिवार नाराज हो गए और घोड़ी से उतरने को बोला। जब अमित और परिजन ने घोड़ी से उतरने मना कर दिया तो दबंगों ने एकत्रित होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अप्रत्याशित हमले में बारातियों ने दौड़-लागाकर अपनी जान बचाई।
Recommended Video

पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी, बल प्रयोग करना पड़ा
दलित दूल्हे की बारात पर पत्थरबाजी की जानकारी मिलने पर मौके पर बक्सवाहा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पहुंचा और अमित की राच फिराई कराई गई तो फिर से दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पत्थर फैंकना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद छतरपुर एसपी अमित सांघी सहित एसएसपी और दो थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया। दबंगों से सख्ती से निपटा गया। बाद में संगीनों के साए में अमित की रीतेश की बारात को राच फिराई क बाद दुल्हन लेने के लिए शाहगढ़ रवाना किया गया। पुलिस ने बारात पर हमला, बलवा, पत्थरबाजी करने, पुलिस पर हमला करने सहित अन्य धाराओं में 20 नामजद सहित 50 दबंगों पर मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications