पुलिस कांस्टेबल ने युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अन्य लोगों से कराया, यूपी बार्डर पर फेंक आया
MP-UP सीमा में निर्वस्त्र हालत में मिली युवती के साथ राजनगर थाने के कांस्टेबल सहित 9 लोगों ने दुष्कर्म व सहयोग किया। उसे अगवा किया गया था। युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान बयान दिए, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रापर्टी विवाद में छतरपुर आई एक युवती को तीन दिन पहले अगवा कर लिया गया था। युवती छतरपुर से सटी यूपी सीमा में नौगांव-अलीपुरा नेशनल हाईवे-39 पर निर्वस्त्र हालत में मिली थी। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। युवती ने चैकांने वाले बयान दिए हैं, इसमें एक पुलिस कांस्टेबल सहित 9 लोगों पर अगवा कर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।
पुलिस द्वारा युवती को अगवा कर व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजनगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल व उसके परिजन व महिला सहित 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर जिला अस्पताल में इलाजरत महिला के बयान के बाद की गई है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय महिला यूपी के हरदोई जिले की रहने वाली है। उसने पुलिस का बयान दिया है कि संजय तिवारी ने उसके साथ रेप किया था, इसकी शिकायत उसने 14 फरवरी को महिला थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के बुलाने पर वह 17 मार्च 2023 को छतरपुर आई थी। वह छतरपुर रेलवे स्टेशन से मोबाइल पर बात करते हुए बाहर निकली इसी दौरान अजय तिवारी नाम के व्यक्ति ने उसका फोन छीन लिया और जब वह पीछे भागी तो उसे संजय तिवारी, उसके मौसा, महेश, भाई महेंद्र व अन्य लोगों ने पकड़कर कार में जबरन डालकर अपहरण कर लिया।
महिलाओं पर भी पीड़ित युवती ने लगाए हैं आरोप
पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार उसके अपहरण व दुष्कर्म में संजय तिवारी, मनीष और महेंद्र ने उसके साथ कई बार रेप किया। संजय के पिता, ब्रजकिशोर तिवारी, चाचा शिवदयाल, बड़ी बहन संगीता व अन्य ने पुराना रेप का केस वापस लेने का दबाव बनाया। सभी ने मारपीट की। 26 अप्रैल की सुबह 4 बजे संजय के पिता, बहन और चाचा एक कार से उसे हाईवे किनारे फेंककर चले गए। इसके पहले उन्होंने उसे बदबू वाली दवा भी पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई थी।
एसआईटी करेगी जांच, कांस्टेबल सस्पेंड
छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने मामला सामने आने के तत्काल बाद राजनगर थाने के कांस्टेबल संजय तिवारी को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें महिला निरीक्षक, सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications