Chhatarpur: ‘AAP’ की पार्षद ‘दिव्या’ के आगे झुकी परिषद, मांगें मानकर अनशन समाप्त कराया
मप्र की सबसे कम उम्र की जनप्रतिनिधि व बिजावर नगर परिषद की पार्षद दिव्या अहिरवार जनता के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर 5 अप्रैल को अनशन पर बैठ गईं थी। अनशन के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी तो अधिकांश मांगों को मान लिया गया।

बुंदेलखंड में छतरपुर जिले की बिजावर नगर परिषद में वार्ड 9 से दिव्या अहिरवार आम आदमी पार्टी की पार्षद हैं। पिछले दिनों परिषद ने जलकर, संपतिकर में बढ़ोत्तरी कर दी, जिसका दिव्या ने परिषद के अंदर और बाहर दोनों जगह विरोध जताया। उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे अनशन पर बैठ गईं। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी अनुसार नगर परिषद के वार्ड 9 की पार्षद दिव्या अहिरवार परिषद भवन के सामने धरने पर बैठ गईं। वे 5 अप्रैल से धरना दे रहीं थी, लेकिन न तो नगर परिषद और न ही प्रशासन ने उन पर ध्यान दिया। बाद में उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो एक-एक कर अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचने लगे। बीते रोज अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई तो एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। यहां भी अनशन जारी रखा तो उनके वार्ड से जुड़ी समस्याओं को आनन-फानन में हल कराया गया। मौखिक आश्वासन नहीं माना तो फिर लिखित में आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद दिव्या ने अनशन समाप्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications