छतरपुर में पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव, फंदे में फंसने से हुई मौत

छतरपुर जिले के सीमावर्ती सड़वा गांव में पंचमुखी हनुमानजी मंदिर के पास पाटनहार में एक मादा तेंदुए की गर्दन फंदे में फंसकर गई। फंदे से निकलने के लिए झटके देते हुए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया जहां फंदा कसने से उसकी मौत हो गई।

MP: पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव, फंदे में फंसने से मौत

Chhatarpur व पन्ना इलाके में तेंदुए की जान पर बन आई है। जब-तब ग्रामीण इलाकों में तेंदुए या तो शिकारियों के जाल में फंस रहे हैं या फिर किसानों द्वारा फसल बचाने के लिए लगाए गए तार व करंट की चपेट में आकर जान दे रहे हैं। बीते रोज छतरपुर के बड़ा मलहरा इलाके एक खेत के पास तेंदुए का शव पेड़ पर लटका मिला, उसके गले में तार का फंदा लगा था।

बड़ामलहरा में एक तेंदुए की मौत का मामला ठंडा नहीं पड़ा कि बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र के सूरजपुरा बीट में दूसरे तेंदुए की फंदे में फंसने से मौत हो गई। सबसे गंभीर बात यह मादा तेंदुआ तार के फंदे में फंसकर मरी है। बचने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गई तो उसके गले का फंदा और कस गया और टहनी पर फंदा फंसा होने से उसका शरीर झूल गया और फांसी लगने से उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इधर घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों के अनुसार यह जांच का विषय है कि फंदा किसी शिकारी ने शिकार की नियत से ही लगाया था या फिर किसी किसान ने अपनी फसल जानवरों से बचाने के लिए फंदा लगाया था। शुरुआती जांच में तेंदुआ फंदा गले में पड़ते ही घबरा कर पेड़ पर चढ़ा होगा, जिस कारण फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

      छतरपुर: पोस्टमार्टम के बाद तेंदुआ का किया अंतिम संस्कार,संदेहियों से पूछताछ जारी

      5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
      वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार मौत के मामले में छानबीन के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। डीएफओ खुद इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं। चूंकी इलाके में तेंदुए की मौत का यह तीसरा मामला है, इस कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। बता दें कि इस इलाके में काफी दिनों से मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों की मौजूदगी की बात कही जा रही थी। तेंदुआ ने कई किसानों के जानवरों का शिकार भी किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+