Chhatarpur News: मध्य प्रदेश में BSP नेता महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या, लड़ चुके थे विधानसभा चुनाव
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक बीएसपी नेता की हत्या से हड़कंप मच गया। बीएसपी के गद्दावर नेता महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे गजराज पैलेस के पास की है।
ईसानगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच महेंद्र गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वारदात की सूचना मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा गया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच में जुट गई है।
महेंद्र कुमार गुप्ता ने साल 2023 में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे।
इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 10443 वोट मिले थे। महेंद्र कुमार गुप्ता बसपा के जिला उपाध्यक्ष भी थे। वे सरपंच भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications