Chhatarpur News: देवर ने भाभी को दिया ऐसा गिफ्ट कि पहुंच गया जेल, फोटो अपलोड करते ही हुआ गिरफ्तार

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी भाभी को शादी के बाद अवैध हथियार कट्टा गिफ्ट कर दिया। इतना ही नहीं इसका फोटो खींचकर सोशल अपलोड किया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कतरवारा गांव का है। जहां 8 मार्च को शादी समारोह के बाद साहिल बंसल नामक युवक ने अपनी भाभी प्रीति को उपहार में अवैध कट्टा गिफ्ट किया था।

Brother-in-law Chhatarpur for giving gift

बाकायदा भाभी के साथ कट्टा देते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर दिया था। जिसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और पुलिस तक पहुंच गई। अब पुलिस साहिल बंसल गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार रात करीब 1:00 बजे मुखबिर के बताए स्थान पर देवी जी के मंदिर के पास ग्राम कतरवारा में उक्त हुलिया के जैसा एक व्यक्ति मिला, तलाशी ली गई। उनके पास कट्टा भी मिला एवं पेट की दाहिनी जेब में एक जिंदा कारतूस मिला।

सिविल लाइन पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपने फॉलोअर बढ़ाने एवं रिश्तेदारों को प्रभावित करने के उद्देश्य से स्टेटस में फोटो शेयर किया था। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+