तालाब में डूबते बच्चे का लोग बनाते रहे VIDEO, फिर मसीहा बनकर आया स्कूल छात्र और लगा दी छलांग

Chhatarpur News, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक बच्चे के तालाब में डूबने और फिर उसे बचा लेने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत का शर्मसार करने और हिम्मत दिखाने के दो-दो अलग रूप दिखा दिए।

...और देखते ही देखते वह डूबने लगा

...और देखते ही देखते वह डूबने लगा

हुआ यूं कि छतरपुर शहर के बड़े तालाब में मंगलवार को एक बच्चा नहाने उतरा था और देखते ही देखते वह डूबने लगा। डूबते हुए वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर तालाब किनारे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, मगर किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। हर कोई पानी में डूबते हुए को मोबाइल के कैमरे में कैद करने में लगा रहा।

अभिषेक चौरासिया ने तालाब में छलांग लगा दी

अभिषेक चौरासिया ने तालाब में छलांग लगा दी

इसी दौरान न 2 छात्र बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। उन्होंने यह नज़ारा देखा तो स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत बाइक रोकी और बाइक पर पीछे बैठा महराजपुर निवासी अभिषेक चौरासिया ने अपना बैग व जूते उतारकर तालाब में छलांग लगा दी और तैरता हुआ बच्चे के पास पहुंचा। उसने बच्चे को डूबने से बचाया। साथ ही तालाब के किनारे लेकर आया। बच्चा पास ही के मदरसे में पढ़ता था। जो तालाब नें नहाने आया था और नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा था।

घोर कलयुग में लोग इंसानियत भूल चुके हैं लोग

घोर कलयुग में लोग इंसानियत भूल चुके हैं लोग

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कोई भी विलाप करते बच्चे को बचाने को तैयार नहीं था। सभी तमाशबीन खड़े देख रहे थे और तो और कुछ लोग डूबते बच्चे के वीडियो तक बनाने में लग गए थे। ईश्वर की कृपा है कि सैकड़ों तमाशबीनों में से उन्होंने स्कूल जा रहे अभिषेक को डूबते बच्चे की जान बचाने भेज दिया, जिसने अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्चे की जान बचाई। वहीं अभिषेक के साथी सुनील सोनी ने बताया कि मामला चाहे जो भी हो पर इतना तो तय है कि इस घोर कलयुग में लोग इंसानियत भूल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+