Bageshwardham की शरण में प्रीतम लोधी, गिले-शिकवे भूल पं. धीरेंद्र शास्त्री ने गले लगाया

प्रीतम लोधी के भाजपा ज्वाइन करते ही हृदय परिवर्तन हो गया। वे बागेश्वरधाम पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। धीरेंद्र शास्त्री ने भी गिले—शिकवे भूलकर उन्हें गले लगा लिया। दोनों काफी देर बतियाते रहे।

बागेश्वरधाम की शरण में प्रीतम, गिले-शिकवे भूल धीरेंद्र शास्त्री ने गले लगाया

Madhya Pradesh में भाजपा से निष्कासित होने के बाद प्रीतम सिंह लोधी ने बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी, अब जैसे ही उनको भाजपा ने वापस लिया तो प्रीतम की धीरेंद्र शास्त्री के प्रति आस्था और श्रद्धा जाग उठी। वे बागेश्वरधाम पहुंचे और दर्शन किए। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

प्रीतम लोधी को लेकर मप्र में पिछले दिनों राजनीति और जातिवाद के कई सारे रंग देखने को मिले। इसमें जातिवाद सबसे ज्यादा हावी रहा था। प्रीतम लोधी ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर काफी अनर्गल बयानबाजी और खुले मंच से खरीखोटी भी सुनाई थीं। अब जब प्रीतम की भाजपा में वापसी हुई तो अब वे धीरेंद्र शास्त्री की शरण में पहुंच गए। यहां बालाजी सरकार का के दर्शन किए फिर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचे और चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लिया तो उन्होंने गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

बागेश्वरधाम की शरण में प्रीतम, गिले-शिकवे भूल धीरेंद्र शास्त्री ने गले लगाया

Recommended Video

    अब पं धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर खड़ा हुआ बखेड़ा

    प्रीतम ने इस मिलन की अलग-अलग पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी की है। इधर बागेश्वरधाम के अधिकृत ट्विटर अकाउंट से भी चार फोटो शेयर कर प्रीतम के शरणागत होने की जानकारी साझा की गई है।

    उमा भारती से मुलाकात के बाद हृदय परिवर्तन
    भाजपा से निष्कासित होने के बाद प्रीतम लोधी ने पिछड़ा वर्ग राजनीतिक संगठन के साथ राजनीति की राह पकड़ ली थी। लेकिन बीते दिनों उमा भारती से प्रीतम लोधी की मुलाकात हुई थी, जो काफी चर्चा में रही। इस दौरान उमाश्री ने पता नहीं ऐसा क्या मंत्र फूंका जिससे प्रीतम लोधी का हृदय परिवर्तन हो गया और भाजपा में शामिल होने के बाद वे अब धीरेन्द्र शास्त्री के यहां भी माफी मांगने चले गए। ब्राह्मणों से वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। प्रीतम लोधी का जाना फिर भाजपा में वापस आना और अब बागेश्वर महाराज की शरण में जाना मप्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+