नॉनवेज खाने वालों पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले- '9 दिन दुर्गा-दुर्गा और 10 वें दिन मुर्गा- मुर्गा '
Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपने बयानों के लिए सुर्खियों हैं। हवस के पुजारी वाले बयान को लेकर मचे बवाल के बीच अब उन्होंने नॉनवेज खाने वालों को लेकर भी लोगों से बड़ी अपील की है।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि वो भी नवरात्रि में माता की पूजा अर्चना करेंगे लेकिन उनका विरोध उन सभी से है जो 9 दिन दुर्गा दुर्गा करते हैं और 10वें दिन मुर्गा मुर्गा करते हैं।

नवरात्रि को लेकर शास्त्री ने कहा कि देवी की मूर्ति स्थापना करना तब सफल है जब आप यह प्रण लें कि प्रत्येक बेटी की तरफ उठने वाली अंगुली को ही तोड़ देंगे। ऐसे भारत का कल्याण नहीं होगा। हम भी माता की पूजा करेंगे, लेकिन उनका हम विरोध करते हैं जो 9 दिन तो दुर्गा-दुर्गा करते हैं और 10 वें दिन मुर्गा-मुर्गा करते हैं।
महालक्ष्मी के 30 टुकड़े हुए। इसके लिए अब हिंदुओं को संकल्प लेना होगा। महिलाओं के सम्मान की रक्षा नहीं की जाएगी, तब तक देवी आराधना का कोई अर्थ नहीं है।
बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर बागेश्वर धाम में स्वच्छता अभियान भी चलाया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।
दुकानदारों को भी दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। सफाई करते हुए उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि वे स्वच्छता के साथ रहेंगे तो बीमार नहीं होंगे। बता दें कि इसके पहले बागेश्वर बाबा के एक बयान पर मौलवी ने आपत्ति जताई थी।
वहीं हाल ही में उनके द्वारा दिए गए हवस के पादरी या हवस के मौलाना वाले बयान पर कुछ धर्मगुरूओं द्वारा आपत्ति जताए जाने पर जब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये नालायक हैं। हमने किसी भी धर्म के धर्मगुरू का अपमान नहीं किया है। हमने अपनी बात किसी भी धर्म या मजहब के गुरू के लिए नहीं कही थी।
हमने तो सनातनियों को जगाने के लिए बताया था कि हवस का पुजारी भर क्यों होता है हवस का पादरी या हवस का मौलाना क्यों नहीं होता...अगर ये बोल दिया है तो लोगों को दिक्कत होने लगी लेकिन इससे उन्हें बुरा नहीं लगना चाहिए और लगता है तो लगता रहे हमें फर्क नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications