'अब करो या मरो का समय', बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अपील- नाम के आगे हिंदू लगाएं लोग

Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर जिले में एक प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जात-पात का संकट बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा की कि सभी हिंदू अपने नाम स पहले हिंदू जरूर लगाएं। अभी हम सभी लोग अपने नाम के आगे जाति लगाते हैं। कोई ठाकुर है तो कोई वैश्य और कोई ब्राह्मण है। अगर हम अपने नाम के पहले हिंदू लगाएंगे तो अन्य देशों से आने वाले लोग हमें हिंदू के नाम से जानेंगे।

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में जात-पात की वजह से हालात करो या मरो जैसे हो गए हैं। इसलिए भारत को भव्य बनाने के लिए भारत से जात-पात खत्म करनी होगी।

वह खुद छतरपुर से ओरछा तक पैदल यात्रा करते हुए सभी हिंदुओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे और हिंदू एकता पदयात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि हम यह चाहते हैं कि जब भी कोई विदेशी भारत आए तो वह हिंदू से मिले किसी जाति से नहीं। इसलिए नाम के आगे हिंदू लगाना जरूरी हो गया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जल्द ही हिंदू एकता पदयात्रा का शुरुआत की जाएगी। मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा छतरपुर से पवित्र नगरी ओरछा तक होगी और इसका मकसद हिंदुओं को जोड़ना है।

छतरपुर जिले में उन्होंने इसी सिलसिले में अलग अलग समाज एवं समुदाय के लोगों से बैठक कर पदयात्रा को लेकर सभी के विचार व सुझाव को सुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+