160KM तक चोटी से हनुमान रथ खींच ओरछा पहुंचेंगे बाबा, अनोखा भक्त भी धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर चल रहा साथ
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पूरी करने के लिए एक अनोखा साधु भी अपने सर की चोटी पर हनुमान रथ बांधकर निकल पड़ा है।
इस दौरान वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए उन्होंने चोटी से रथ खींचने का उद्देश्य बताया है। बागेश्वर वाले बालाजी सरकार पर आस्था रखने वाला यह साधु मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र का रहने वाला है।

जो 160 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ओरछा में आयोजित पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह रहा है। करीब 75 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद साधु शनिवार को नौगांव पहुंचा जहां पर लोगो ने जोरदार स्वागत करते हुए साधु पर पुष्प वर्षा की है।
आपको बता दें की मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र के दमोह जनपद के बटियागढ़ गांव का रहने वाला बाबा बद्री बागेश्वर वाले पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा को पूरा करने के लिए हनुमानरथ को चोटी से बांधकर ओरछा के लिए जा रहा है।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए दमोह निवासी बद्रीप्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि बालों की चोटी से रथ खींचने की यह तीसरी यात्रा है। गुरु जी के समर्थन में बागेश्वर धाम से शुरू की थी और ओरछा में खत्म होगी। बालों की चोटी से बस और मोटरसाइकिल खींच चुके हैं। सनातन धर्म की ताकत की वजह से चोटी में दर्द नहीं होता है। 27 साल के बागेश्वर वाले गुरु जी ने अलख जगह दी है। हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
बता दें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा की शुरुआत 21 नवंबर से हुई है। यह पदयात्रा बागेश्वर से ओरक्षा तक होगी। पदयात्रा में मध्य प्रदेश के साथ-साथ बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, नेपाल और अन्य जगहों से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications