'फ्रॉड है बाबा बागेश्वर', कांग्रेस नेता के इस बयान पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
Dhirendra Shastri News: मध्य प्रदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने विवादित बयान था। उदित राज ने एक नेशनल टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि बाबा बागेश्वर धोखेबाज और फ्रॉड आदमी है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर पलट बार करते हुए कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकते हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह आरएसएस और भाजपा के कहने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लगातार बयान दे रहे है। जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।
इसी बयान के जवाब में पलटवार करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति (उदित राज) का नाम तक नहीं ले सकते हैं। उनका काम ही यही है कि वह शायद मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते हैं।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम किसी पार्टी के नहीं है, हमारी पार्टी तो बजरंग बली की पार्टी है। हमारा काम भारत को भव्य बनाना है, ना की किसी पार्टी को। हमारे पास सभी पार्टियों के नेता आते हैं और हम भी सभी के यहां कथा करने जाते हैं।
जानिए कौन है उदित राज
उदित राज 2014 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। लेकिन कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उदित राज पूर्व आईआरएस अफसर रह चुकेहैं। वह एक अनॉर्गनाइज्ड एंड वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
उन्होंने 2024 में भी कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उदित राज ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं उन्हें आरएसएस एवं बीजेपी ने प्रोजेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications