'जब तुम्हारा मुंह काला किया जाएगा...', शहजाद अली का घर ढहाने मामले पर मोहन सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
Asaduddin Owaisi News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में कोतवाली में हुए पत्थर कांड का मामला गरमाता जा रहा है। जहां कांग्रेस की सीनियर नेता प्रियंका गांधी ने इसकी तीखी अलोचना करते हुए इसे गलता बताया था। वहीं, अब एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की इंट्री हुई है।
ओवैसी ने एक वीडियो जारी करते हुए छतरपुर जिले के कोतवाली थाने में पत्थर कांड के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली के हवेली को तोड़ने को गलत बताया है। साथ ही संविधान का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार एवं नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा।

ओवैसी अपने वीडियो में यह तक कह डाला कि आने वाले समय में जब एमपी की सरकार बदलेगी और जो नई सरकार आएगी वह अगर भारतीय जनता पार्टी की नुमाइंदों एवं उनके लोगों का चेहरा काला करते हुए सड़क पर घुमाएगी या उनके मकान या घर तोड़े जाएंगे तो उन्हें कैसा लगेगा।
ओवैसी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब एमपी सरकार का तख्ता पलट होगा। ओवैसी ने कहा कि एमपी में भाजपा सरकार एक कौम के खिलाफ काम कर रही है। जिस तरह से हाजी शहजाद अली का गैर संविधानिक तरीके से मकान तोड़ा गया, वह बेहद गलत है मैं इसकी खिलाफत करता हूं और यह संविधान के खिलाफ है।
असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा। ओवैसी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी संसद भवन में संविधान को चूमने का ड्रामा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के सीएम संविधान का इस तरह से मजाक उड़ाते हुए बिना किसी जांच एवं पड़ताल के लोगों के मकान तोड़ रही है।
असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देख रहे हैं कि एमपी सरकार राज्य प्रायोजित सांप्रदायिकता की तरह काम कर रही है। सिर्फ एक ही फिरके के खिलाफ कभी उनका घर बुलडोजर से तोड़ दिया जाता है, कभी इनकाउंटर के नाम पर गोलियां मार दी जाती है। यह सब कब तक चलेगा। मुझे यकीन है कि कोर्ट के पास यह मसला जरूर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications