Khajurah: सैलानियों के लिए अच्छी खबर, 4 नई उड़ानें जल्द शुरू होंगी

Khajuraho good news: यूनेस्को की धरोहर खजुराहो में अभी केवल दिल्ली से ही हवाई कनेक्टिविटी दी गई है। जल्द ही इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर राजस्थान के जयपुर और यूपी के बनारस से भी हवाई सेवा प्रारंभ हो जाएगाी। अक्टूर को इंडिगो एयरलाइंस की पहली फ्लाइट यहां पर्यटकों को लेकर पहुंचेगी।

 खजुराहो: सैलानियों के लिए अच्छी खबर, 4 नई उड़ानें जल्द शुरू
केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग की पहल के बाद इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने खजुराहो हवाई अड्डे से उड़ान भरने की सहमति दी है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इंडियो एयरलाइंस का जल्द ही कार्यालय खुलने जा रहा है। 29 अक्टूबर से पहली बनारस-खजुराहो हवाई सेवा प्रारंभ हो जाएगी। दो विमान कंपनियों ने उड़ानों की शुरुआत करने का शेड्यूल जारी किया है। खजुराहो में 29 अक्टूबर से तीन एयरलाइन कंपनियों के चार उड़ाने संचालित करेंगी। इससे अब खजुराहो एयरपोर्ट दिल्ली के अलावा बनारस और जयपुर से जुड़ जाएगा। इससे विदेशी सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

29 अक्टूबर से 30 मार्च तक रोजाना बनारस-खजुराहो उड़ान सेवा
इस संबंध में खजुराहो एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर 29 अक्टूबर से लेकर 30 मार्च 2024 तक रोजाना बनारस खजुराहो में अपनी उड़ान सेवा जारी करने की घोषणा की है। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि अलायंस एयरलाइन का एक जहाज हफ्ते में चार दिन खजुराहो से जयपुर के बीच संचालित होगा। वहीं तीन दिन बनारस से खजुराहो के लिए अपने जहाज का संचालन करेगी। इसके अलावा स्पाइस जेट एयरलाइन का एक विमान अभी दिल्ली से खजुराहो के बीच संचालित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+