लड़की को गले लगाकर शरारत करने लगा बंदर, फिर चूम लिया माथा; क्लास में मची खलबली का वीडियो वायरल
Monkey video viral: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एक क्लास में अचानक एक बंदर घुस गया। उसने छात्रों के बीच खलबली मचा दी।
क्लासरूम में बंदर ने एक छात्रा को गले लगा लिया और क्लास में जमकर उत्पात मचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूनिवर्सिटी में क्लास चल रही थी, तभी अचानक एक बंदर क्लास में घुस आया। बंदर के क्लास में आते ही मौजूद बच्चे डर गए और इधर उधर भागने लगे। वह बंदर क्लास में एक बेंच से दूसरे बेंच पर कूदने लगा।
Recommended Video
उसने एक छात्रा को गले लगा लिया और काफी देर तक उसके साथ खेलता रहा। इसके अलावा उसने कई छात्रों की कॉपी और किताबें फाड़ डालीं और कुछ छात्रों के पेन भी तोड़ दिए हैं।
हालांकि, बंदर ने किसी भी छात्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। छात्रों ने बताया कि बंदर काफी शैतान था, लेकिन उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। कुछ देर बाद वह खुद ही क्लास रूम से बाहर चला गया। बच्चों ने बताया कि उसने काफी समय तक परेशान किया, लेकिन उसकी उछल कूद देखकर मजा भी आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
यूनिवर्सिटी के जिम्मेदारों का कहना है कि इस क्षेत्र में बंदरों की संख्या काफी अधिक है। अक्सर बंदर यूनिवर्सिटी के परिसर में घुस आते हैं। दूसरी और यूनिवर्सिटी के क्लास में अचानक बंदर घुसने से प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications