Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादीशुदा बेटी से पति ने की रेप की कोशिश, पत्नी ने सिर कुचल मार डाला

शादीशुदा बेटी से पति ने की रेप की कोशिश, पत्नी ने सिर कुचल मार डाला

चेन्नई। अपनी शादीशुदा बेटी सी रेप की कोशिश करने पर गुस्साई पत्नी ने पत्थर से सिर पर वार कर अपने पति की जान ले ली। मामला चेन्नई का है। पति-पत्नी में लंबे समय से अनबन चल रही थी और दोनों में मारपीट भी हो चुकी थी लेकिन शनिवार को शख्स ने 21 साल की बेटी से जबरदस्ती की कोशिश की तो पत्नी ने पत्थर उसके सिर पर दे मारा, जिससे उसकी जान चली गई।

wife killed husband in chennai after fight over harreshing daughter

एनबीटी की खबर के अनुसार, शनिवार रात को आरोपी ने मनाली में अपने घर में अपनी बेटी का यौन शोषण करने की कोशिश की इस पर बेटी ने सोर मचा दिया जिस पर पड़ोसी और उसकी मां वहां आ गए। इस बात से गुस्से में आई महिला ने रात को पति के सो जाने पर एक बड़ा सा पत्थर लाकर उसके सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक दुरुराज अपराधी प्रवृति का था और पहले भी डकैती और पत्नी मंजुला से मारपीट के मामले में जेल जा चुका था। तीन महीने पहले उसने पत्नी मंजुला के साथ मारपीट की थी जिसकी उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मृतक कुछ काम-धंधा भी नहीं करता था, घर का खर्च चलाने के लिए मंजुला चाय की दुकान चलाती थी। मृतक उसकी दुकान से भी पैसा चुरा लेता था। 21 साल की बेटी की शादी भी मंजुला ने ही की थी। हाल ही में जेल से लौटकर जब उसने बेटी के यौन शोषण की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी जान ले ली। मंजुला न पुलिस के सामने पति की हत्या की बात कुबूल ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+