आयकर विभाग का छापा: 170 करोड़ की करेंसी, 130 किलो सोना जब्त
मोदी सरकार की ओर से विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) मिलकर लगातार छापे मारी कर रहे है।
चेन्नई। आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान नई और पुरानी करेंसी में170 करोड़ की नकदी और 130 किलोग्राम सोना जब्त किया है। विभाग ने छापे मारी की कार्रवाई तीन जगह की थी।
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार (8 दिसंबर) छापेमारी की थी हालांकि छापे के दौरान कुल जब्ती की जानकारी शुक्रवार को दी गई।
बताया गया कि तीन में पहली कार्रवाई तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम बोर्ड मेंमर शेखर रेड्डी के घर की गई। शेखर को आंध्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में राजनीतिक लोगों और अधिकारियों का काफी करीबी माना जाता है।

रैकेट में थे शामिल
दो अन्य छापे मारी श्रीनिवास रेड्डी और प्रेम के यहां की गई। तीनो व्यवसायी हैं और जांच में पाया गया है कि ये नोट एक्सचेंज रैकेट में शामिल थे।
बताया गया कि छापे मारी के दौरान आरोपियों के घर और दुकानों से ये ये नकदी और सोना बरामद हुआ है।
आंध्र प्रदेश सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी कि अगर रैकेट में शेखर रेड्डी की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें TTD बोर्ड से निकाल दिया जाएगा।
इस मामले की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई थी कि छापे मारी के 90 करोड़ कैश जब्त किए गए। इन नोटों में 70 करोड़ रुपए के नए नोट हैं। साथ में 100 किलो सोना भी बरामद किया गया।
2,000 करोड़ रुपए के कालेधन का खुलासा
गौरतलब है कि मोदी सरकार की ओर से विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो मिलकर लगातार छापे मारी कर रहे है।
इससे पहले मंगलावर (6 दिसंबर) को बताया गया था कि नोटबंदी के बाद से कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के सामने टैक्स देने वालों ने 2000 करोड़ रुपए के कालेधन का खुलासा किया है।

आयकर विभाग करीब 400 मामलों की छानबीन के दौरान 130 करोड़ रुपए नगद और ज्वैलरी के अलावा 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
सीबीडीटी ने इनकम टैक्स अधिनियम के मुताबिक कार्रवाई करने के लिए कई मामलों को ईडी और सीबीआई के पास भेज दिया है। सीबीआई और ईडी इसमें अपराधिक मामलों की जांच करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।
30 मामले ईडी के पास
इस तरह के 30 मामलों को ईडी के पास भेजा जा चुका है। अब ये मामले सीबीआई के पास भेजे जा रहे हैं।
इनकम टैक्स की बेंगलुरू यूनिट ने इस दौरान सबसे ज्यादा 18 मामलों को ईडी के पास जांच के लिए भेजा है। ये सभी वो मामले हैं जिसमें इनकम टैक्स को 2000 रुपए के नए नोट बड़ी मात्रा में इनकम टैक्स ने बरामद किए हैं।
इसके अलावा मुंबई की यूनिट ने 80 लाख रुपए, लुधियाना डिवीजन ने 72 लाख रुपए, हैदराबाद ने 95 लाख रुपए, पुणे में 20 लाख रुपए के नए नोट पकड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications