तमिलनाडु में नाइट कर्फ्यू लागू, रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

चेन्नई। तमिलनाडु में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले और ओमिक्रॉन को खतरा दिखाते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि 6 जनवरी से रात 10 बजे से 5 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा रविवार 9 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रेस्तरां को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक टेकअवे संचालित करने के लिए अनुमति होगी।

Tamilnadu night curfew and Sunday full lockdown due to rising of covid19

Recommended Video

    School College Closed: Corona का खौफ, इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, गाइडलाइन जारी | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा कक्षा 1 से 9 के लिए केवल ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति दी जाएगी। वहीं कक्षा 10 से 12 के छात्र-छात्रा क्लास आ सकते हैं। बता दें कि रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के दौरान इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोडकर सभी बाजार बंद रहेंगे। चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोडकऱ सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे।

    तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना के 2,731 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को कोरोना वायरस से 674 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं राज्य में में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27,55,587 पहुंच गई है और एक्टिव मामलों की संख्या 12 हजार 412 है। वहीं राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 121 मामले सामने आ चुके हैं। लॉकडाइन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार बंद रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+