तमिलनाडु में NEET परीक्षा को खत्म करने की तैयारी कर रही है सरकार, सीधा मार्क्स के आधार पर मिलेगा एडमिशन
चेन्नई, सितंबर 03। तमिलनाडु सरकार मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा NEET को खत्म करने की तैयारी कर चुकी है। गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा में इससे संबंधित एक विधेयक पेश किया गया, जिसमें नीट को खत्म कर मेडिकल कॉलेजों में 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन दिए जाने का प्रस्ताव है। नीट को खत्म करने का सुझाव राज्य सरकार के द्वारा गठित एक समिति ने सरकार को दिया था।

समिति ने क्या दिया था सुझाव
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने विधानसभा में जो विधेयक पेश किया है, अगर वो पारित हो जाता है तो फिर से अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में इस विधेयक को पेश करते हुए कहा कि जस्टिस न्यायमूर्ति एके राजन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने सुझाव दिया है कि टीएन 2007 कानून के अनुसार व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपित से करेंगे विधेयक को मंजूरी देने की अपील
राज्य सरकार ने कहा कि हमारी कोशिश इस विधेयक के जरिए यही होगी कि राज्य में सभी कमजोर समुदायों के छात्रों को उच्च शिक्षा मिले। सरकार ने कहा कि विधानसभा से विधेयक के पारित होने के बाद हम राष्ट्रपति से ये अनुरोध करेंगे कि इस विधेयक को मंजूरी दें।
तमिलनाडु में बदल जाएगा सिस्टम
आपको बता दें कि प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद तमिलनाडु में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए NEET परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवार को केवल राज्य की प्रवेश परीक्षा पास करने की आवश्यकता होगी और उसमें मार्क्स के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। तमिलनाडु सरकार का मानना है कि इससे सामाजिक न्याय और सस्ती उच्च शिक्षा की व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी।












Click it and Unblock the Notifications