तमिलनाडु में कोरोना का कहर जारी, 7 जून तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी के बाद कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब देश के दक्षिणी राज्यों में कोहराम मचा रही है...

चेन्नई, 28 मई: महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी के बाद कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब देश के दक्षिणी राज्यों में कोहराम मचा रही है। कोरोना वायरस से इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु भी शामिल है। लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए राज्य की एमके स्टालिन सरकार ने शुक्रवार को तमिलनाडु में लागू लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और आगे भी जारी रखने का फैसला लिया। तमिलनाडु में अब लॉकडाउन 7 जून की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट भी प्रदान की है।

coronavirus

लॉकडाउन का आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार ने बताया, 'इस दौरान सरकारी विभागों, स्थानीय किराना की दुकानों और वाहनों के माध्यम से रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति जारी रहेगी। लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक किराना का सामान खरीदने-बेचने के लिए छूट दी गई है।' सीएम एमके स्टालिन ने इस दौरान बताया कि उन्होंने सभी सहकारिता और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर राशन कार्ड धारक को जून महीने के लिए राशन की दुकानों के माध्यम से 13 आवश्यक सामानों की किट प्रदान की जाए।

Recommended Video

    Coronavirus: DRDO की Anti-Covid Drug 2-DG बाजार में उपलब्ध, जानें एक पैकेट की कीमत | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु में कोरोना वायरस के केस तेजी से सामने आ रहे हैं। गुरुवार को राज्य में संक्रमण के 33361 नए केस मिले, जबकि 474 लोगों की मौत हुई। इनमें से कोरोना वायरस के 2779 अकेले चेन्नई में मिले। नए मामले मिलने के बाद तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 19,78,621 हो गए हैं। हालांकि इनमें से कोरोना वायरस के 16,43,284 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 30,063 मरीज गुरुवार को ठीक हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+