Video: सांसद कार्ति चिदंबरम के सामने भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, फेंकी जमकर कुर्सियां
चेन्नई, 25 सितंबर: कांग्रेस की बैठक में सांसद कार्ति चिदंबरम के सामने कार्यकर्ताओं के दो धड़ों में जमकर विवाद हो गया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार्यकर्ताओं का विवाद काफी बढ़ा हुआ है, और एक दूसरे पर कुर्सी फेंक रहे हैं। पूरा मामला तमिलनाडु के शिवगंगा का है, जहां आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर चर्चा के लिए कांग्रेस की शिवगंगा जिला इकाई द्वारा बैठक बुलाई गई थी।
Recommended Video

बैठक में किसी बात को लेकर दो धड़ों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्ति चिदंबरम की मौजूदगी में कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। विवाद के बढ़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों को घटनास्थल से हटा दिया। जानकारी के मुताबिक जैसे ही मीटिंग शुरू हुई वैसे ही दोनों गुटों का विवाद शुरू हो गया।
शुरुआत में दोनों गुटों के बीच तेज जुबानी जंग हुई, फिर बात मारपीट से देखते ही देखते कुर्सियां फेंकना पर आई गई। जिस वक्त यह हंगामा चल रहा था। उस दौरान सांसद कार्ति चिदंबरम मौके पर मौजूद थे। उनके सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं झगड़े की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया।
कार्यकर्ताओं के साथ उलझे पी चिदंबरम
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम शनिवार को स्थानीय निकाय चुनावों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शिवगंगा जिले के वेल्लिकुरिची गांव में हिस्सा ले रहे थे। जहां कार्यसमिति के सदस्य पांडिवेल ने खड़े होकर इलाके में पार्टी को मजबूत करने के लिए नेतृत्व के प्रयासों में कमी की शिकायत की। जिसके बाद पी चिदंबरम उससे उलझते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications