Stunt In Train: ट्रेन के दरवाजे से लटकते हुए छात्रों ने लहराई तलवार, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Stunt In Train: सोशल मीडिया के इस दौर में युवा अपने वीडियों को वायरल करने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। कई बार तो वो अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। वायरल वीडियो के चक्क में वह ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। चेन्नई में ऐसे ही हरकत करते हुए तीन लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों लड़के चलती ट्रेन में धारदार हथियार लेकर स्टंट कर रहे थे, इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद चेन्नई रेलवे पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Stunt in train

ये तीनों ही लड़के प्रेसिडेंसी कॉलेज ऑफ चेन्नई के छात्र हैं, इन्हें 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चेन्नई डिविजनल रेवले मैनेजर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इन तीनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की हरकत को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा हम इस बात की जानकारी देना चाहेंगे कि तीनों ही लड़के जो वायरल वीडियो में धारदार हथियार के साथ स्टंट कर रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीनों ही लड़कों का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे देखा जा सकता है कि तीनों लड़के ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़कर लटके हैं और ये एक हाथ में तलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घिसते हुए बढ़ रहे हैं। ये लड़के जब भी कोई प्लेटफॉर्म आता तो इस हथियार को घसीटते हैं जिससे चिंगारी निकल रही है। यही नहीं लड़के ट्रेन पर भी हथियार को पटकते हैं। इनके वीडियो को कोई तीसरा लड़का शूट कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि अगस्त माह में आरपीएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल को को चाकू मार दिया गया था। जब महिला कॉन्स्टेबल ने जब एक युवक से महिला कोच से बाहर निकलने के लिए कहा तो उसने महिला कॉन्स्टेबल को चाकू मार दिया। महिला कॉन्स्टेबल सबअर्बन ट्रेन में ड्यूटी पर थीं। यही नहीं 2018 में चेन्नई में एक लड़के ने एमटीसी बस में लटकर चाकू लहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+