Senthil Balaji से जुड़े 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लाखों रुपये बरामद, कैश फॉर जॉब मामले में कार्रवाई

तमिलनाडु के डीएमके विधायक Senthil Balaji से जुड़े 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में लाखों रुपये बरामद हुए हैं। कैश फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी के बदले नकदी (Cash for Jobs) घोटाले में गिरफ्तार सेंथिल बालाजी से जुड़े नौ स्थानों पर तलाशी अभियान के दौरान उनके करीबी के पास अपराध के आपत्तिजनक दस्तावेज/आय पाए गए।

Senthil Balaji

ईडी के अनुसार, जांच के दौरान, खुफिया सूचनाओं से संकेत मिला कि वी. सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगियों में से एक, एसटी सामिनाथन के पास से बरामद दस्तावेजों और सबूतों को छिपाने/स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया था।

बता दें कि वर्तमान में सेंथिल बालाजी न्यायिक हिरासत में हैं और केंद्रीय कारागार, पुझल में बंद हैं। अदालत के आदेश पर उनका ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है। कैश फॉर जॉब मामले में चेन्नई में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने तीन एफआईआर दर्ज की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3 अगस्त को डीएमके विधायक सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पता चला कि एसटी सामिनाथन की एक रिश्तेदार, शांति (भाभी), एसटी सामिनाथन की बेनामी के रूप में काम कर रही है।

ईडी ने बताया कि शांति को दस्तावेजों और कीमती सामान से भरे बैग ले जाते देखा गया था। संदेह होने पर जांच टीमों ने शांति के परिसर की तलाशी ली। हालांकि, शांति तलाशी के दौरान लोकेशन पर मौजूद नहीं थी।

कार्रवाई के बारे में ईडी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि दस्तावेजों से भरा बैग ड्राइवर शिवा को दिया गया था। जब शिवा के घर की तलाशी ली गई, तो वह पहले ही फरार हो चुका था।

शांति के घर की तलाशी के बारे में सुनकर शिवा ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। शिवा के आवास पर तलाशी के दौरान 22 लाख रुपये की नकदी और 16.6 लाख रुपये की बेहिसाब कीमती सामान के साथ-साथ 60 भूमि पार्सल के अस्पष्ट संपत्ति दस्तावेज मिले हैं।

ईडी ने बताया, शांति एक गृहिणी है। उसने सहयोग नहीं किया। तलाशी और ईडी की कार्यवाही में शांति ने भाग नहीं लिया। ईडी की जांच में पता चला कि उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है।

शिवा ने अपने बयान में स्वीकार किया कि शांति ने उसे बैग इस डर से दिए थे कि आपत्तिजनक विवरण उजागर हो जाएंगे। अब तक की जांच के आधार पर, ऐसा लगता है कि जब्त की गई संपत्ति और नकदी वी. सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगी एसटी सामिनाथन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+