तमिलनाडूः चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
चेन्नई। बुधवार सुबह तमिलाडू की राजधानी चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में आग लग गई। स्वास्थ्य प्रमुख सचिव डॉ जे राधाकृष्णन ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पुरानी इमारतों में से एक में लगी, नए तीन ब्लॉक आग से सुरक्षित हैं। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अभी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications