तमिलनाडु: 5वीं के लड़के ने नंगे पैर रेस में हराने की दी थी चुनौती, राहुल गांधी ने भिजवा दिए जूते

चेन्नई। खबर तमिलनाडु से है और राहुल गांधी के बारे में है। वैसे तो तमिलनाडु में मौसम चुनावी हुआ है लेकिन ये खबर थोड़ा कम चुनावी है। इधर उधर की बात न करते हुए सीधे खबर पर आते हैं जो यह है कि राहुल गांधी ने एक 12 साल के लड़के को जूते भिजवाएं हैं। राहुल गांधी ने जिस लड़के को ये जूते भेजे हैं उसका नाम एंटनी फेलिक्स है। फेलिक्स धावक है यानि रेस लगाता है। फेलिक्स ने ऐसे ही राहुल गांधी को भी चैलेंज कर दिया था लेकिन उसके पास जूते नहीं थे। आइए अब आपको चैलेंज से लेकर जूते गिफ्ट करने की कहानी डिटेल में बताते हैं।

प्रचार के दौरान फेलिक्स से मिले राहुल

प्रचार के दौरान फेलिक्स से मिले राहुल

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार जोर पर है। अगले महीने वोटिंग होनी है लेकिन इस बीच सारे नेता प्रचार में उतर पड़े हैं। इसी सिलसिले में राहुल गांधी भी तमिलनाडु पहुंचे थे जहां उनकी मुलाकात फेलिक्स से हुई थी। वैसे राहुल गांधी फेलिक्स से कब मिले थे ठीक तारीख तो हमें नहीं पता। लेकिन हिंदू की खबर के मुताबिक ये घटना एक मार्च की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रचार के दौरान नागरकॉइल-तिरुवनंतपुरम हाईवे पर पराईकोडे गांव के पास रोड के किनारे स्थित एक बेकरी पर चाय पीने के रुक गये थे। यहीं पर उनकी मुलाकात किशोर एंटनी फेलिक्स से हुई थी।

जब फेलिक्स ने राहुल गांधी को दी चुनौती

जब फेलिक्स ने राहुल गांधी को दी चुनौती

दक्षिणी तमिलनाडु में अपने तीन दिन के रोड शो के दौरान जब राहुल गांधी यहां रुककर चाय पी रहे थे तब फेलिक्स भी वहां मौजूद था। राहुल गांधी एंटनी से बात करने लगे तो उसने बताया कि वह धावक है। इस पर राहुल गांधी ने उससे सवाल किया क्या तुम मुझसे तेज दौड़ सकते हो ? राहुल गांधी के सवाल पर 5वीं में पढ़ने वाला एंटनी पहले थोड़ा सकुचाया फिर उसने कहा कि वह उन्हें हरा भी सकता है।

एंटनी के त्वरित जवाब से राहुल गांधी प्रभावित हुए और कहा कि वह उसे दौड़ने के लिए एक जोड़ी जीते भेजेंगे। राहुल गांधी ने एंटनी फेलिक्स से उसके जूतों का नंबर भी पूछा।

यूथ कांग्रेस के पेज पर दी जानकारी

यूथ कांग्रेस के पेज पर दी जानकारी

अब राहुल गांधी ने एंटनी को जूते भिजवा दिए हैं जो उस तक पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी तमिलनाडु यूथ कांग्रेस ने अपने ट्विटर पेज पर दी है। इसमें लिखा गया है "अपनी तमिलनाडु यात्रा के दौरान राहुल गांधी इस लड़के (फेलिक्स) से मिले थे। जो बिना जूते के 100 मीटर की रेस में दौड़ता है। उन्होंने उसे एक जोड़ी जूते दिलाने का वादा किया था। आज हमारे नेता राहुल गांधी ने अपना वादा निभाया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+