पीएम मोदी का दो दिन का चेन्नई दौरा, 22000 जवान तैनात, ड्रोन पर रहेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली, 27 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी दो दिन तक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रहेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे को तैयार किया गया है। पीएम मोदी की सुरक्षा में 22000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। चेन्नई में दो दिन तक प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान ड्रोन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी, इसके अलावा गुब्बारे उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 44वें चेस ओलंपियाड का उद्घाटन करने के लिए चेन्नई पहुंच रहे हैं।

चेन्नई सिटी पुलिस कमिश्नर शंकर जिवाल ने निर्देश जारी किया है कि किसी भी तरह के ड्रोन पर 28-29 जुलाई पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पीएम मोदी की सुरक्षा में 22 हजार जवानों को तैनात किया गया है, जिसमे कमिश्नर, 4 ज्वाइंट कमिश्नर, 7 डिप्टी कमिश्नर, 26 असिस्टेंट कमिश्नर शामिल रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 28 जुलाई की शाम को पहुंचेंगे। अगले दिन पीएम मोदी प्रतिष्ठित अन्नई यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। गौर करने वाली बात है कि चेस ओलंपियाड 29 जुलाई से 10 अगस्त के बीच ममल्लपुरम स्थित एक फाइव स्टार प्रॉपर्टी में आयोजित होगा।
चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से आईएनएस अद्यार पहुंच सकते हैं, जहां से वह स्टेडियम जाएंगे और चेस ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे। जिस जगह पर चेस ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है वहां कुल 2600 कमरे हैं, जिसमे से अधिकतर कमरे सी फेसिंग हैं। प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी की है। इसके लिए 18 वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ ब्यूरोक्रैट, डीजीपी शैलेंद्र बाबू करेंगे। इस कमेटी में ट्रांसपोर्ट, स्पॉन्सरशिप, हॉस्पिटैलिटी, मीडिया, पब्लिसिटी, सिक्योरिटी, फूड, मेडिकल सर्विसेज, इलेक्ट्रिसिटी आदि हैं। गौर करने वाली बात है कि भारत पहली बार चेस ओलंपियाड की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में तमिलनाडु सरकार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। ममल्लपुरम तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications