मां ने 200 रुपए के लिए अस्पताल में बेच दी नवजात बेटी, अस्पताल से भागी

तमिलनाडु स्थित कृष्णागिरी में एक मां ने बच्ची को सिर्फ 200 रुपए में बेच दिया।

चेन्नई। एक मां ने नवजात बेटी को सिर्फ 200 रुपए के लिए अस्पताल के स्टाफ को ही बेच दिया। मामला तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिला स्थित होसुर का है।

जानकारी के मुताबिक होसुर स्थित एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग असिस्टेंट और कुक को अपनी बेटी बेच दी। मामला बुधवार ( 14 दिसंबर ) को तब सामने आया जब डॉक्टरों ने होसुर में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला और चेन्नई में रहने वाले पति-पत्नी को पूछताछ के लिए पकड़ा।

mother

8 दिसबंर के दिन बच्ची को दिया जन्म

बताया गया कि 50 वर्षीय मयुरप्पा की पत्नी थिमक्का (46) , जिले के ही थैल्ली स्थित वनमंगलम की निवासी है। मयुरप्पा ने 8 दिसंबर को होसुर के सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।

मयुरप्पा 6 बच्चों की मां है, इनमें 3 बेटियां और 3 बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने 11 दिसंबर को फैसला किया कि वो थिमक्का की महिला नसबंदी कर देंगे।

लेकिन वो 10 दिसबंर के दिन ही नवजात बच्ची के साथ भागने में सफल रही। अस्पताल प्रशासन ने थैल्ली के अन्य प्राथमिक उपचार केंद्रों को आगे की कार्रवाई के लिए सजग रहने को कहा।

डॉक्टरों ने की पूछताछ

प्राथमिक उपचार केंद्र के डॉक्टर, वनमंगलम गए और थिमक्का से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार इस दौरान उसने डॉक्टरों को जानकारी दी कि बच्ची को नर्सिंग असिस्टेंट 52 वर्षीय यसोथा और 30 वर्षीय कुक जोठी को 200 रुपए में बेच दिया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने जोड़े से कहा है कि वो बच्ची को वापस कर दें। जिसके बाद बच्ची अब पुलिस के पास है।। यह भी जानकारी दी गई कि नवजात होसुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+