लौट आए अम्मा के अच्छे दिन, 30 मंत्रियों संग कल संभालेंगी सत्ता
चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जयललिता को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन अब दक्षिण की सियासत में अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता ने एक बार फिर से सत्ता संभालने जा रही है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आज उन्होंने राज्यपाल के रौसय्या से मुलाकात कर अपने साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची सौंपी है। जयललिता शनिवार को अपने 30 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वो पांचवी बार तमिलनाडु की सत्ता की कुर्सी संभालेगी।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद अम्मा का काफिला जब राजभवन से निकला तो सड़कों पर हजारों-हजार लोगों की भीड़ लग गई। अम्मा समर्थक पूरे रास्ते उनके समर्थन में नारे लगाते रहे।
राजभवन पहुंचने से पहले जयललिता ने पार्टी के संस्थापक एमजी रामचन्द्रन की मूर्ति पर फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। जयललिता के हाथों में कुर्सी सौंपने के लिए एआईएडीएमके के नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 29 सितंबर 2014 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 11 मई को जयललिता को बरी कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications