चेन्नई में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट, IMD ने कहा- गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें

चेन्‍नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अगले पांच दिनों में बारिश हो सकती है। यहां गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से आज इस बारे में जानकारी दी गई। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पूर्वी मानसून का मौसम अचानक खत्‍म होने की संभावना है। जबकि मानसून फिलहाल कमजोर है, इस महीने के अंत में अधिक शुष्क दिनों की भविष्यवाणी की गई है, जिससे वर्षा कम हो सकती है।

chennai rain news

एक मौसम विज्ञानी ने कहा, "उक्‍त शहर में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद उत्तर-पूर्वी मानसून की तीव्रता कमजोर हो जाएगी। अगले 48 घंटों के लिए, आईएमडी का अनुमान है कि, चेन्नई और उपनगरों के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सेटेलाइट्स से मिले अपडेट्स के अनुसार, शहर में कभी-कभी गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में ठंड का आगाज़, कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार | वनइंडिया हिंदी
    chennai rain news

    इसी शहर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे, जबकि नुंगमबक्कम में शाम साढ़े सात बजे तक बारिश हुई। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि, शहर में 15 दिसंबर तक कुछ बारिश हो सकती है, जिसके बाद बारिश में उल्लेखनीय कमी की संभावना है क्योंकि पूर्वी हवाएं तटीय क्षेत्रों से आगे बारिश लाने के लिए पर्याप्‍त नहीं हैं। उन्होंने कहा, "दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून वापसी शुरू हो सकती है। हो सकता है कि हम इस सीजन को जनवरी तक बढ़ा हुए न देखें, "

    chennai rain news

    एक मौसम ब्लॉगर्स ने कहा कि दिसंबर, जो आमतौर पर शहर में 177.4 मिमी की औसत बारिश कराता है, एक अनुकूल वैश्विक घटना के रूप में अब कम बारिश के साथ ही खत्‍म हो सकता है। फिर भी, चेन्नई उपखंड में 1 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक सामान्य वर्षा 702.2 मिमी के मुकाबले 1,154 मिमी वर्षा के साथ 64% अधिक दर्ज की गई।
    ब्लॉगर प्रदीप जॉन ने कहा, "शहर के साथ-साथ राज्य और यहां तक ​​कि दक्षिण भारत के लिए भी, दिसंबर में मानसून के समाप्त होने की संभावना है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इसे जनवरी 2022, यानी कि पोंगल के दौरान भी वर्षा दिखा रही हैं।,"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+