हवाई जहाज के टॉयलेट में मिला 9.5 करोड़ का सोना

सेना से भरा पैकेट हवाईजहाज के टॉयलेट में रखा हुआ था। एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद से राजस्व खुफिया निदेशालय ने हवाई अड्डे पर दिल्ली जाने वाले एक विमान के टॉयलेट से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा करीब छह किलोग्राम सोना बरामद किया।डीआरआई से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पहले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ के बाद अधिकारियों के दल ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया। हलांकि इतना सोना विमान के टॉयलेट में कैसे पहुंचा इस बात का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि सोने के पैकेट विमान के टॉयलेट तक कैसे पहुंचाए गए तथा इस ओर किसी का ध्यान कैसे नहीं गया। अधिकारियों का मानना है कि इस सब के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications