सेक्स सीडी केस: नपुंसक हैं डीके शिवकुमार, सीडी के जरिए मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं- रमेश जारकीहोली

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर तीखा हमला करते हुए भाजपा नेता रमेश जारकीहोली ने कहा कि वह नपुंसक हैं और आरोप लगाया कि वह उन्हें सेक्स सीडी षड़यन्त्र के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर तीखा हमला करते हुए भाजपा नेता रमेश जारकीहोली ने कहा कि वह नपुंसक हैं और आरोप लगाया कि वह उन्हें सेक्स सीडी षड़यन्त्र के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि सेक्स सीडी मामले में पीड़ित महिला के माता पिता द्वारा शिवकुमार को दोषी ठहराने और उन पर अपनी बेटी का इस्तेमाल करके गंदी राजनीति करने के आरोप लगाने के बाद रमेश जारकीहोली का ये बयान सामने आया है।

Ramesh Jarkiholi

रमेश जारकीहोली ने मीडिया से कहा, 'डीके शिवकुमार आदमी नहीं नपुंसक हैं। यदि वह आदमी होते तो सीधे मुझसे लड़ाई करते। सेक्स सीडी के जरिए मुझे बदनाम करना नपुंसकता ही है।'

हताश हैं बीजेपी विधायक रमेश जारकीहोली- डीके शिवकुमार

रमेश जारकीहोली के बयान पर पलटवार करते हुए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि वह हताश हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'हर दिन, उनके जो मन में आता है वह बोलते हैं। वह सरकार में हैं, उनके पास एसआईटी और जांच अधिकारी हैं। उन्हें जांच करने दीजिए और कार्रवाई करने दें।' उन्होंने दावा किया कि वह उस महिला से कभी नहीं मिले जो कथित सेक्स सीडी में दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक सीडी कांड: रमेश जारकीहोली के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की FIR, महिला ने मांगी सुरक्षा

मालूम हो कि महिला ने भाजपा नेता रमेश जारकीहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
हालांकि डीके शिवकुमार ने यह स्वीकार किया है कि इस सेक्स स्कैंडल में नरेश गौडा नाम के जिस आरोपी का नाम सामने आ रहा है वह उसे जानते हैं।

उन्होंने कहा जहां तक नरेश का सवाल है मुझे पता है कि वह एक मीडिया पर्सन है। मैं उससे मिला हूं, उसके घर भी गया हूं, लेकिन मेरा रमेश जारकीहोली के आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है।

इससे पहले जारकीहोली ने कहा था कि इस सेक्स सीडी के जन्मदाता डीके शिवकुमार ही हैं। सेक्स सीडी में डीके शिवकुमार का नाम सामने आने पर कर्नाटक भाजपा ने उन्हें घेरने की कोशिश की और कहा कि वह इसपर क्या जवाब देना चाहेंगे।

भाजपा ने कहा कि, 'सेक्स सीडी में महिला द्वारा शिवकुमार का नाम लेने से साबित होता है कि वह तिहाड़ में जाने लायक हैं। उन्हें पहले केवल भ्रष्ट समझा जाता था लेकिन अब साबित हो चुका है कि वह नैतिक रूप से भी भ्रष्ट हैं। वह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+