कर्नाटक सीडी कांड: रमेश जारकीहोली के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की FIR, महिला ने मांगी सुरक्षा
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं। कथित रूप से नौकरी के बदले सेक्स के लिए दबाव बनाने का आरोप झेल रहे रमेश जारकीहोली के खिलाफ अब बेंगलुरु पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, शुक्रवार को रमेश जारकीहोली पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला ने अपने वकील के माध्यम से बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के साथ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन पूर्व मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई है।

महिला के वकील ने कहा कि पीड़िया ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय मांगा है। वकील ने कहा, चर्चित सीडी से संबंधित महिला ने कहा कि मुझे सुरक्षा और न्याय चाहिए। हमने फेसबुक के माध्यम से महिला से कहा है कि उसे कानूनी मदद दी जाएगी। महिला ने लिखित में शिकायत दी जो हमें मिल गई है। हमने शिकायत को पुलिस आयुक्त को सौंप दिया है और कार्रवाई की मांग की है। रमेश जारकीहोली भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और 67 ए आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) अधिनियम के तहत धारा 376 सी, 354 ए, 504, 506, 417 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महिला की शिकायत के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रमेश जारकीहोली अपनी अग्रीम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। इस मामले की जांच कर रहीं एसआईटी पहले भी जारकीहोली का बयान दर्ज कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक रमेश जारखोली के खिलाफ दर्ज की गई मौजूदा एफआईआर एसआईटी को ट्रांसफर कर दी जाएगी। महिला ने इस महीने की शुरुआत में राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। पीटीआई के मुताबिक, उसने कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई को एक वीडियो संदेश भेजा, जिसमें कई मीडिया चैनलों को सीडी लीक होने के बाद सुरक्षा देने की मांग की गई थी। इस वीडियो ने एसआईटी जांच को कटघरे में खड़ा कर दिया है क्योंकि महिला ने जांच की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त किया है और फिर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक सीडी कांड में नया मोड़: महिला ने एक और वीडियो जारी कर SIT पर उठाया सवाल
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications