धोती पर 'महाभारत', जयललिता ने कहा बनाएंगे सख्त कानून

jayalalitha
चेन्नई। तमिलनाडु की सियासत में इन दिनों धोती का मुद्दा गरमाया हुआ है। धोती की वजह से मुख्यमंत्री जयललिता गुस्से में आ गई है। जयललिता ने हिदायत दी है और कहा है कि जल्द ही इस पर सख्त कानून बनाया जाएगा।

दरअसल हाल ही में धोती पहनकर जाने पर तमिलनाडु के जज को क्लब में एंट्री नहीं दी गई थी। धोती पहनकर जाने पर जज की एंड्री पर लगी रोक पर अब मुख्यमंत्री जयललिता ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के व्यवहार को तमिल सभ्यता का अपमान है। जयललिता ने कहा कि इस बारे में जल्द नया कानून लाया जाएगा।

गौरतलब है कि 11 जुलाई को मद्रास हाईकोर्ट के जज डी हरिपरानथामन धोती पहनकर तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के क्लब के अंदर जा रहे थे, तभी इस क्लब में हरिपरानथामन को ड्रेस कोड के चलते जाने से रोका दिया गया। इस मामले ने अब तूल पकड़ दी है। जयललिता ने कहा कि जल्द ही इस मामले में क्लब को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा।

जयललिता के मुताबिक ये व्यवहार तमिल सभ्यता के अपमान का है। उन्होंने इसकी निंदा की। आपको बता दें कि टीएनसीए के नियमों में धोती पहनने को बैन करे जाने का कोई नियम नहीं है। जयललिता ने क्लब को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे से इस तरह का कोई व्यवहार किया गया तो क्लब के लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+