चेन्नई Zoo में कोरोना का कहर, एक महीने में दूसरे शेर की मौत
चेन्नई, जून 16: कोरोना वायरस लगातार इंसानों को अपना निशाना बनाने के बाद अब जानवरों को भी नहीं बख्श रहा है। 3 जून को जहां तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के वंडालूर में अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क में 9 साल की एक शेरनी नीला की मौत हुई थी। वहीं अब पथबनाथन नाम के एक 12 वर्षीय शेर की बुधवार सुबह कोविड -19 के कारण मौत हो गई। शेर पथबनाथन के 3 जून को पॉजिटिव आने के बाद उपचार के लिए अलग रखा गया था। जानकारी के मुताबिक आज (16 जून) सुबह करीब 10:15 बजे कोरोना से शेर की मौत हो गई।

राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल की ओर से 03 जून को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार शेर के नमूनों ने कोरोना की पुष्टि हुई थी, तब से शेर का गहन इलाज चल रहा था। पथबनाथन दूसरा एशियाई शेर हैं, जिनकी इस वायरस से मौत हुई है। नौ साल की एक शेरनी की 3 जून को चिड़ियाघर में एक अन्य जगह पर मौत हो गई थी और कहा गया था कि वह स्पर्शोन्मुख थी और उसकी मृत्यु से एक दिन पहले ही कुछ नाक से स्राव हुआ था और उसका तुरंत उपचार किया गया था।
11 में 9 शेर कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि 26 मई को वंडालूर चिड़ियाघर की ओर से जारी एक नोट के अनुसार जू के सफारी पार्क इलाके में पांच शेरों को भूख न लगना और कभी-कभार खांसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुंरत चिड़ियाघर के इन-हाउस पशु डॉक्टर्स की टीम ने शेरों की तुरंत देखभाल की। 11 शेरों के खून के नमूने, नाक की सूजन, मलाशय की सूजन और मल के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग संस्थान (NIHSAD) भोपाल , मध्य प्रदेश भेजे गए थे और 11 नमूनों में से 9 नमूने पॉजिटिव मिले थे।
स्थिति का जायजा लेने जू पहुंचे सीएम स्टालिन
एशियाई शेरों के कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्थिति का जायजा लिया। रविवार को वंडालूर चिड़िया घर का दौरा किया। जहां उनको बताया गया कि संक्रमित शेरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और वे एंटीबायोटिक्स और अन्य रोगनिरोधी दवाओं पर हैं। वहीं उन्होंने पर्यावरण और वन विभाग और चिड़ियाघर के अधिकारियों को संक्रमित शेरों के लिए हाई ट्रीटमेंट देने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications