पुलिस ने पकड़ा चोर, 2200 मोबाइल बरामद
चेन्नई पुलिस के मुताबिक जब चोर के पास से 2,240 मोबाइल फोन, 10 टेबलेट और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
चेन्नई। चेन्नई पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जिसके पास से 2200 मोबाइल बरामद किए गए।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चोर के अलावा एक दलाल की भी गिरफ्तारी भी हुई है।
पुलिस ने चोर प्रवीण कुमार को पलवाक्कम और दलाल को हनुमानारम से गिरफ्तार किया है।
एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसे चाकू की नोंक पर किसी ने लूट लिया था। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उनके हाथ प्रवीण कुमार नाम का व्यक्ति लगा।
इससे पहले प्रवीण कुमार के खिलाफ पांच मामले पहले से ही लंबित पड़े हुए हैं।
चेन्नई पुलिस के मुताबिक जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से 2,240 मोबाइल फोन, 10 टेबलेट और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications