मोदी के लिए DMK ने दिखाई 'करुणा', बढ़ाया दोस्ती का हाथ

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़े हैं। डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया और उनकी तारिफ करते हुए कहा कि वो काफी परिश्रमी इंसान है।
Did You Know: तमिल फिल्मों में स्क्रीट लिखते थे करुणानिधि
करुणानिधि ने कहा कि नरेंद्र मोदी मेरे बड़े अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने गुजरात के विकास के लिए बहुत काम किया है। मोदी को एक अच्छेा प्रशासक बताते हुए करुमा ने कहा कि उनके परिश्रम के कारण गुजरात की जनता उन्हें बार बार सीएम पद का ताज सौंप रही है।
तमिलनाडु के अखबार दिनामलार में करुणा का मोदी पर यह बयान छपा है। करुणानिधि के इस बयान से अब उम्मीद लगाई जा रही है कि लोकसभा चुनाव के लिए डीएमके और भाजपा एक हो सकते हैं।
Did You Know: करुणानिधि ने तमिल फिल्म उद्योग में एक पटकथा लेखक के रूप में अपने करियर का शुभारंभ किया।


Click it and Unblock the Notifications
