Amit Shah Tamil Nadu दौरे पर, एयरपोर्ट के बाहर अचानक 'बत्ती गुल' हुई, BJP ने कहा, सुरक्षा में गंभीर चूक

गृह मंत्री अमित शाह के तमिलनाडु आने पर भाजपा उत्साहित है। हालांकि, चेन्नई हवाईअड्डे के बाहर अचानक गुल हुई बिजली के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को आक्रोशित भी देखा गया। इसे शाह की सुरक्षा में कथित चूक बताया गया।

Amit Shah Tamil Nadu दौरे पर हैं। चेन्नई पहुंचने के बाद शाह जैसे ही हवाईअड्डे से बाहर निकले, अचानक बिजली गुल हो गई। शाह के स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर ऐसा करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने इस मामले में कहा, मामला गंभीर है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे तो अचानक बिजली गुल कैसे हो सकती है?

Amit Shah Tamil Nadu

नागराजन ने कहा, चेन्नई एयरपोर्ट पर शाह के पहुंचने पर बिजली गुल होने की घटना की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जब हमारे नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे तो अचानक बिजली गुल कैसे हो सकती है?

उन्होंने कहा, शनिवार की घटना गृह मंत्री शाह की सुरक्षा में चूक का मामला है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि 10 वाम दलों ने 11 जून को केंद्रीय गृह मंत्री के तमिलनाडु यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।

खबरों के अनुसार, हवाई अड्डे के पास सड़क पर स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुइंडी में अपने होटल के लिए रवाना हो रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार पर जानबूझकर लाइट बंद करने का आरोप लगाया।

बता दें कि शाह गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार रात चेन्नई पहुंचे। उनका दौरा गत नौ साल में नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के भाजपा के महीने भर के अभियान का हिस्सा है।

रविवार सुबह शाह चेन्नई दक्षिण संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भाग लेने वाले हैं। बाद में दोपहर के समय वेल्लोर के पास पल्लीकोंडा में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह शाम को आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

शाह के दौरे पर बिजली गुल होने को लेकर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख K Annamalai ने कहा, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। DMK की सरकार के दौरान असमय बिजली गुल होने की घटनाएं अक्सर हो रही हैं। आशा है सरकार इस पर ध्यान देगी और ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

गृह मंत्री शाह के दौरे के बारे में उन्होंने कहा, गृह मंत्री ने कई ऐसे लोगों से मुलाकात की जो राजनीतिक दल से जुड़े हुए नहीं हैं। इन लोगों ने गृह मंत्री को सरकार की परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश में शाह रविवार शाम को ही वाइजैग के रेलवे मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि केंद्र में भाजपा शासन के नौ साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता देशभर में प्रचार कर रहे हैं।

तमिलनाडु में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव के. रामकृष्ण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राजनीतिक दलों के विरोध के बावजूद राज्य में अभियान चलाने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने में शर्म आनी चाहिए।

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर वामपंथी दल देश भर में विरोध कर रहे हैं। बता दें कि शाह के तमिलनाडु दौरे का विरोध पहले भी हो चुका है।

सितंबर, 2022 में एमडीएमके के महासचिव वाइको ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिंदी और भारत की संस्कृति को जोड़ने वाली टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा था, शाह को द्रविड़ संस्कृति का कोई ज्ञान नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई को याद करते हुए वाइको ने याद किया, अन्ना ने हिंदी थोपने का विरोध किया था और 1938 में चार महीने के लिए जेल गए थे। 1968 में तमिलनाडु विधानसभा में हिंदी थोपने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था।

बता दें कि तमिलनाडु में बीजेपी जनाधार तैयार करने की कोशिश में जुटी है। हिंदी भाषा और तमिल के टकराव के अलावा गत दिनों दही के मुद्दे पर भी टकराव हुआ था। कथित तौर पर 'हिंदी भाषा थोपने' के आरोप लगते हैं। ऐसे मुद्दों पर विरोध और तमिलनाडु की राजनीति सुर्खियों में रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+