पति की याद में यह महिला सैकड़ों लोगों को मुफ्त में खिलाती है मछली, मटन

मरीना बीच पर फेमस है सुंदरी का स्टॉल। पति की बरसी पर हर साल करती हैं इस भोज का आयोजन।

चेन्नई। मरीना बीच के पास सोमवार को एक स्टॉल पर लोग मछली और मटन खाने के लिए भीड़ लगाए हुए थे लेकिन इसके लिए उनको एक भी पैसा नहीं देना पड़ रहा था। वहां एक महिला सबको बड़े प्यार से चावल के साथ मछली और मटन करी परोसकर दे रही थीं।

यह अक्का सुंदरी का फिश स्टॉल है। वह हर साल अपने पति की बरसी पर सैकड़ों लोगों को मुफ्त में मछली, मटन खिलाती हैं।

marina

2005 में हुई थी पति की मौत

मरीना बीच के पास कम कीमत पर मछली और मटन खिलाने वालीं एस सुंदरी को सभी लोग अक्का कहकर बुलाते हैं। तमिल में बड़ी बहन को अक्का कहते हैं।

2005 में दिल का दौरा पड़ने से सुंदरी के पति की मौत हो गई थी। उसके बाद वह उनकी बरसी पर हर साल इस भोज का आयोजन करती हैं।

marina beach chennai

लोगों के बीच फेमस है अक्का सुंदरी का स्टॉल

हालांकि अक्का की दुकान पर कोई नाम नहीं लिखा है फिर भी लोगों के बीच वह अपने सस्ते और स्वादिष्ट मीनू के लिए फेमस हैं। अक्का का कहना है कि लोगों को खाना खिलाने को वह बिजनेस नहीं मानती, इसे वह सेवा मानती हैं।

रोज सुबह को चार बजे उठकर सुंदरी बंदरगाह पर ताजी मछली खरीदने जाती हैं। इसके बाद वह खुद मछली, मटन बनाती हैं और लोगों को परोसती हैं।

16 साल से चल रहा है उनका स्टॉल

सुंदरी के मन में यह फूड स्टॉल खोलने का विचार 16 साल पहले आया था जब वह एक रेस्टोरेंट में लंच कर रही थीं। वहां भोजन की क्वालिटी अच्छी नहीं थी इसलिए सुंदरी के मन में ख्याल आया कि इससे बेहतर खाना तो वह बनाकर लोगों को खिला सकती हैं। बस यहीं से अक्का सुंदरी फिश स्टॉल की शुरुआत हुई।

अक्का के स्टॉल में ये डिश हैं लोगों की पहली पसंद

मरीना बीच पर कई फूड स्टॉल हैं लेकिन अक्का सुंदरी के स्टॉल की कुछ डिशेज लोगों को बीच काफी लोकप्रिय हैं। प्राउन करी, मटन मसाला और फ्राइड फिश खाने के लिए खासतौर पर लोग यहां आते हैं।

इस बारे में सुंदरी बताती हैं, 'मैं खास मसालों में मछली और मटन बनाती हूं। लोगों से ऑर्डर मिलने के बाद ही मैं फिश फ्राई करती हूं। पहले से फ्राइ करके नहीं रखती।'

बहुत सस्ते में मिलता है यहां खाना

अक्का सुंदरी के फूड स्टॉल पर महज 30 रुपए में चावल के साथ फिश करी मिलती है। फ्राई की हुई पूरी की पूरी बड़े साइज की मछली की कीमत सिर्फ सौ रुपए है। अक्का कहती हैं कि पॉल्ट्री चिकन सेहत के लिए ठीक नहीं होता इसलिए वह इसे नहीं बनाती हैं।

अक्का के दो बेटे हैं लेकिन उनको इस स्टॉल को चलाने में कोई रुचि नहीं है। इस बारे में अक्का बताती हैं कि उनको लोगों के खिलाने में आनंद आता है लेकिन उनके बच्चे इस बिजनेस में इन्ट्रेस्टेड नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+