जयललिता के खराब स्‍वास्‍थ्‍य की खबर पढ़ समर्थक ने खाया जहर

नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के समर्थक ने बृहस्पतिवार (13 अक्टूबर) को उनकी बिगड़ती तबीयत की खबर पढ़कर आत्महत्या कर ली।

jayalalitha

आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईडीएमके) के 70 वर्षीय कार्यकर्ता वेलयप्पन की मौत आज शुक्रवार को कोयम्बटूर के एक सरकारी अस्पताल में हो गई। उसने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया था।

खबर पढ़ने के बाद खा लिया जहर

अधिकारियों के अनुसार वेलयप्पन ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में खबरों को पढ़ने के बाद जहर खा लिया।

उसे कोयम्बटूर लाए जाने से पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेलयप्पन एआईडीएमके की तिरुपुर का इकाई का पूर्व सचिव था।

बता दें कि मुख्यमंत्री जयललिता का इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। वो 22 सितंबर को दस्त और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

अस्पताल प्रशासन ने कहा हो रहा है सुधार

अस्पताल की ओर से जारी किए गए कई बयानों में यह बात कही गई है कि उनके स्वारस्थ्य में सुधार हो रहा है साथ ही उन पर आईसीयू और विशेषज्ञों का सलाहकार पैनल निगरानी रख रहा है।

अक्टूबर 11 को राज्य के राज्यपाल सी विद्यासागर ने तमिलानाडु सरकार में वित्त मंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री जयलललिता के पोर्टफोलियों सौंप दिए थे।

अफवाह फैलाने पर जेल

वहीं जयललिता की तबियत से जुड़ी अफवाह फैलाने के संबंध में अब तक 4 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही 50 से ज्यादाअफवाह फैलाने के मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

जयललिता के संबंध में फैल रहे अफवाहों के कारण 11 अक्टूबर को पार्टी ने अफवाह के खिलाफ कैंपेन चलाया है।

पार्टी की ओर से समर्थकों से कहा गया है कि वो अपने सोशल मीडिया पर कैंपेन की फोटो का उपयोग करें और #MyCMIsFine, #NoMoreRumours हैशटैग का प्रयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+