Tamil Nadu Election: AIADMK-BJP गठबंधन को झटका, अभिनेता विजयकांत की DMDK हुई अलग

चेन्नई। तमिलनाडु में एआईएडीएमकी-बीजेपी गठबंधन को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अभिनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके ने गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। पार्टी ने सत्ताधारी एआईएडीएमके पर उचित सीटें न देने का आरोप लगाया है। राज्य में अगले महीने ही चुनाव होने हैं ऐसे में चुनाव से पहले सहयोगियों का बाहर जाना गठबंधन के लिए झटका है।

Vijaykanth

Recommended Video

    Tamil Nadu Election 2021: बिखरा BJP-AIADMK का कुनबा, विजयकांत की DMDK हुई अलग | वनइंडिया हिंदी

    डीएमडीके ने कहा है कि सीटों को लेकर तीन दौर की चर्चा के दौरान एआईएडीएमके हमें उतनी सीटें देने से इनकार किया है जितनी हम मांग रहे थे। इसलिए हम गठबंधन से अलग हो रहे हैं।

    तमिलनाडु में में भाजपा राज्य की सत्ता में काबिज एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पिछली सप्ताह ही एआईएडीएमके ने भाजपा को गठबंधन में 20 सीटें दी थीं।

    बिना जयललिता के एआईएडीएमके
    6 अप्रैल को एक ही चरण में पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    सत्ताधारी एआईएडीएमके पहली बार अपनी करिश्माई नेता जयललिता की मौत के बाद विधानसभा चुनाव में उतर रही है। वहीं विपक्षी डीएमके-कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और गठबंधन विधानसभा में भी उसी तरह से प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+