तमिलनाडु: मदुरै में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, यूपी के रहने वाले मजदूर की मौत

चेन्नई, 28 अगस्त: तमिलनाडु के मदुरै में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा भरभरा कर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची दमकल और बचावकर्मियों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बारे में सूचना सरकारी राजाजी अस्पताल के डीन डॉ. ए रथिनवेल ने दी।

flyover collapses

खबर के अनुसार मदुरै जिले के नाथम रोड पर शनिवार को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। तेज आवाज के साथ गिरे फ्लाईओवर से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जैस ही यह हादसा हुआ चीख पुकार मच गई।हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड ​और कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाज तुरंत इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंचीं और 4 श्रमिकों को अस्पताल ले गई। वहीं मौके पर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

इस हादसे में दो लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है। वहीं उत्तर प्रदेश के आकाश सिंह (45) के रूप में पहचाने जाने वाले एक शख्स की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। इधर, मलबे के नीचे और लोग फंसे हैं या नहीं इसके लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेश फिलहाल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+