Video: 68 वर्षीय एम के स्टालिन ने जिम में जमकर बहाया पसीना, जानिए उनकी फिटनेस के अनछुए राज
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एम के स्टालिन जिम में पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चेन्नई, 21 अगस्त। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एम के स्टालिन जिम में पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 68 साल की उम्र में उन्हें अपनी फिटनेस के लिए इतना क्रेजी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनकी जबरदस्त फिटनेस देखकर किसी युवा को भी शर्म आ जाएगी। इस साल अप्रैल-मई के महीने में हुए विधानसभा के चुनावों में स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी।

साइकल चलाते नजर आए थे सीएम
कुछ दिन पहले स्टालिन मामल्लपुरम की सड़क पर साइकिल चलाते हुए नजर आए थे, इस दौरन कई लोगों ने उसके साथ सेल्फी ली थी। उन्हें साइकल चलाता देख स्थानीय लोग हैरान रह गए थे। इस दौरान वह सड़क किनारे बने टी स्टॉल पर चाय पीने के लिए भी रुके।

फिटनेस के लिए हर रोज करते हैं योग
फरवरी में एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी फिटनेस के लिए प्रतिदिन योग करते हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं हमेशा अपने आपको व्यस्त रखता हूं, मैं अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताता हूं और आराम करता हूं। मैं जल्दी जाग जाता हूं। मैं 10 दिन में एक बार साइकल चलाता हूं। ये मेरा शारीरिक व्यायाम है। बहुत व्यस्त होने पर भी मुझे थकान नहीं होती।' उन्होंने कहा कि उन्हें कर्नाटक संगीत सुनना पसंद है।

चुनावी वादों को पूरा करने की ओर अग्रसर स्टालिन
भारी वोटों से जीत दर्ज करने के बाद स्टालिन सरकार ने पिछले महीने अपना पहला बजट पेश किया था। इस दौरान राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि राज्य की जनता को राहत देने के लिए ईंधन के दामों में 3 रुपए की कटौती की जाएगी। हालांकि अभी राज्य सरकार को जनता से किए अन्य वादों को भी पूरा करना है, जिसमें एलपीजी पर 100 रुपए की सब्सिडी, गृहिणियों के लिए 1,000 रुपए भत्ता आदि शामिल है। पार्टी ने कहा कि वह जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications