रामदेव ने रेप पीड़िता का जीना किया हराम, छोड़ना पड़ा घर-बार

baba ramdev
चंडीगढ़। योग गुरु बाबा रामदेव ने एक लड़की की जीना हराम कर दिया है। गैंगरेप पीड़िता को बाबा रामदेव के कारण अपना घर द्वार तक छोड़कर जाना पड़ा है। बाबा ने उसकी मुश्किलें ऐसे बढ़ाई कि उसे अपना बसा बसाया घर छोड़कर जाना पड़ा। रामदेव के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस और मीडिया ने भी असंवेदनशीलता दिखाई, जिसके कारण गैंगरेप पीड़िता को और उसके परिवार को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल योगगुरु रामदेव और उनके अनुयायी 21 दिसंबर को चंड़ीगढ़ में रेप विक्टिम के घर गए थे।

नियमों को तोड़ते हुए रामदेव मीडिया के साथ रेप पीड़िता के घर उसकी मदद की पेशकश करने के लिए गए थे। उनके साथ-साथ करीब एक हजार लोग चंडीगढ़ के उस इलाके में पहुंच गए जहां पीडित परिवार रहता है। बाबा रामदेव ने पुलिस की अपील को दरकिनार कर दिया और अपने लाव लश्कर के साथ रेप पीड़िता के घर पहुंच गए। लोगों के पहुंचने के कारण पीड़िता और उसके परिवार को अपनी पहचान छुपाने में मुश्किल होने लगी। लोगों का आना-जाना बढ़ गया, ऐसे में उन्होंने घर छोड़ना ही बेहतर समझा। पीडिता के भाई का कहना है कि घटना के बाद लोगों के घर आने के कारण मजबूरन उन्हें अपना घर बेचना पड़ा।

पीडित परिवार अब अज्ञात जगह पर किराए के मकान पर रह रहा है। पीडित लड़की के साथ पीसीआर वैन में पांच पुलिस वालों ने बलात्कार किया था। जिसके बाद उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की जा रही थी। बाद में जबाव बढ़ने के बाद मामला दर्ज हुआ और 1 कांस्टेबल को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन बाबा रामदेव के कारण लड़की और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई। पहचान उजागर हो जाने के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने रामदेव की पीडिता से मुलाकात पर नाराजगी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+