पेंटर की बेटी बनी हरियाणा की रोल माडल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी से सटे हरियाणा में इन दिनों संगीता कालिया की घर-घर में बात हो रही है। वजह यह है कि संगीता हरियाणा पुलिस में काम करने वाले एक मामूली पेंटर की पुत्री होने के बावजूद आईपीएस बनीं।

वह आजकल अपने गृह जिले फतेहाबाद की पुलिस प्रमुख है। संगीता के पिता धर्मपाल साल 2019 में फतेहाबाद पुलिस से रिटायर हो गए थे। उसी साल संगीता ने हरियाणा पुलिस में आईपीएस अफसर के रूप में ज्वाइन किया।
उड़ान से प्रभावित
कभी उड़ान सीरियल से प्रभावित रही संगीता कहती हैं कि उनके पिता ने जी-तोड़ मेहनत करके हम भाई-बहनों को पढ़ाया-लिखाया। मैं उनके उस एहसान को कभी नहीं भूल सकती।
ईमानदार अफसर
राजधानी में हरिय़ाणा भवन के एक अधिकारी ने बताया कि संगीता ने अपनी पढ़ाई भिवानी से की। फिर इक्नोमिक्स में एमए किया। उसने साल 2005 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा को दिया। पर वह उसमें पास नहीं हुई। वह बेहद ईमानदारी अफसर मानी जाती है।
तीसरे चांस में सफल
पर दूसरे चांस में वह भारतीय रेल सेवा में आ गई। पर उसने उसे सर्विस में जाने से इंकार कर दिया। तीसरे मौके में वह भारतीय पुलिस सेवा में आ गई। संगीता साहित्य और संगीत में गहरी दिलचस्पी लेती है। वह दिन में 15 घंटे काम करती है।
हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार केवल तिवारी ने कहा कि सारा हरियाणा का समाज संगीता की उपलब्धि पर फख्र करता है। अब तो सब चाहते हैं कि उनकी बेटी संगीता जैसी बने।












Click it and Unblock the Notifications