राम रहीम को हेलिकॉप्टर में क्यों ले जाना चाहती है पंजाब पुलिस, क्या ये व्यक्ति इतना खास है: हाईकोर्ट

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने जो कहा, उस टिप्पणी को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। हाईकोर्ट ने पुलिस से कहा- "राम रहीम को हेलिकॉप्टर से क्यों ले जाया जाए,वह भी तब जब सरकार की आर्थिक स्थिति खराब हो।"

Ram Rahim

जज ने कहा- क्या यह शख्स इस कदर खास है
बता दें कि, कोर्ट में रहीम सिंह का प्रोडक्शन वारंट दिए जाने की मांग की गई, तो हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या यह व्यक्ति इस कदर खास है कि पंजाब पुलिस उसे हेलिकॉप्टर से ले जाने को तैयार है। वह भी ऐसी परिस्थितियों में जब राज्य की आर्थिक स्थिति खराब है। जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने ये टिप्पणी की। सांगवान ने कहा कि "2017 के अगस्त महीने में जब पंचकूला की विशेष अदालत ने राम रहीम को सजा सुनाई थी तो सैंकड़ों करोड़ रुपए की सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। उच्च न्यायालय इस बात को समझता है कि यदि पंजाब की अदालत में पेश होने के आदेश जारी कर दिए गए तो फिर आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी होगी।"

Ram Rahim

हाईकोर्ट में राम रहीम के वकीलों की तरफ से एफिडेविट पर आपत्ति जताई गई। एसआईटी की तरफ से दाखिल एफिडेविट पर आपत्ति जताते हुए वकीलों ने कहा कि 3200 पुलिसवाले और जैमर की व्यवस्था के साथ पंजाब में लाए जाने की बात की जा रही है। इससे समझा जा सकता है कि राज्य पुलिस खुद कानून-व्यवस्था की समस्या को देख रही है। ऐसे में वकील हाईकोर्ट में राम रहीम का जोर-शोर से बचाव करते दिखे।

उम्रकैद भुगत रहा है राम रहीम
राम रहीम के खिलाफ बहुत से मामले चल रहे हैं। जिनमें सबसे चर्चित मामला था, शिष्याओं से बलात्कार का। आरोप थे कि, वो शिष्याओं से किसी गुफा में दुष्कर्म करता है और मारने की धमकियां भी देता था। ऐसे ही एक मामले में फिलहाल राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने उसके लिए फांसी की सजा मांग ली, लेकिन तब राम रहीम ने नई चाल चली और बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट से दया की गुहार लगाई। राम रहीम का कहना है कि वो ब्लड प्रेशर, आंख और किडनी की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में उसको रिहा कर दिया जाए। इसकी सुनवाई के दौरान वो रोहतक जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+