पंजाबियों के जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकारते हुए मैं AAP को बधाई देता हूं: सुखबीर सिंह बादल
प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी को शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बधाई दी है।
चंडीगढ़, 10 मार्च। पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। प्रदेश की सत्ता पर लंबे समय से काबिज रही कांग्रेस पार्टी को अपनी हार साफ-साफ आईने में दिखाई दे रही है। प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी को शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बधाई दी है।

Recommended Video
पंजाब विधानसभा की मतगणना के बीच शिरेमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं आप और उनके नेता भगवंत मान को पंजाब चुनाव में जीत पर बधाई देता हूं।' उन्होंने कहा हम तहे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Indigo Offer: कोरोना की थमती रफ्तार के बीच फ्लाइट टिकटों पर बंपर छूट, मात्र 1165 रू में करें हवाई सफर
अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में मैं आम आदमी पार्टी, पंजाब आप और उनके नेता भगवंत मान को पंजाब चुनावों में जीत की बधाई देता हूं। मैं उन्हें सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और मुझे विश्वास है कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications