पंजाब CM भगवंत मान ने हरियाणा CM संग खेली होली, राजनेताओं ने यूं उड़ाया गुलाल- VIDEO
चंडीगढ़। आज दुनियाभर में होली का जश्न मना। होली मनाते राजनेताओं की तस्वीरें भी सामने आई हैं। कई नेता जहां होली की छुट्टी पर सरकारी दफ्तरों से दूर थे, तो वहीं कुछ ने सरकारी दफ्तरों पर ही होली मनाई। पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजभवन में होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा मुख्यमंत्री को गुलाल लगाया। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के कई सारे नेता मौजूद थे।

होली मिलन समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान जब पहुंचे तो सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी होली खेली।

सभी ने एक-दूजे को रंग लगाया। पुष्पमालाएं पहनीं और फूल बरसाए। इस मौके पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच गरम-जोशी से मुलाकात भी हुई।
वीडियोज में देखिए कहां कैसे मनी होली
- उत्तराखंड में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोग होली का जश्न मनाते हुए। यहां कई जगह आयोजन हुए।
- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लोगों ने डोल उत्सव (होली) के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
- आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में लोगों ने मनाया होली का त्योहार।
- पुडुचेरी में जिपमेर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने होली का त्योहार मनाया।
- असम के नागांव में लोगों ने होली का त्योहार मनाया।
- पश्चिम बंगाल में सेक्स वर्कर्स के सबसे बड़े संगठन 'दरबार महिला समन्वय समिति' ने सोनागाछी में रेड लाइट एरिया में होली मनाई।












Click it and Unblock the Notifications