'मैं आपकी फैन हूं', ब्रह्मांड सुंदरी पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलकर बोली, किस मुद्दे पर हुई बात? VIDEO
चंडीगढ़। ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीतने वाली भारतीय युवती हरनाज कौर संधू पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलीं। दोनों में काफी देर तक मुलाकात हुई। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हरनाज मुख्यमंत्री मान समेत पंजाब की कई हस्तियों के साथ नजर आ रही हैं। हरनाज कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, और चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है। वहीं हरनाज ने कहा कि, "मैं सीएम भगवंत मान की फैन हूं।"

पंजाब के मुख्यमंत्री से क्यों मिलीं हरनाज?
हरनाज कौर संधू आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री से क्यों मिलीं, और उनकी उनसे क्या बातें हुईं, यह बहुत से लोग जानना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरनाज कौर संघू की मुलाकात के बारे में आॅफिशियली बताया है। आप के नेताओं के मुताबिक, सीएम भगवंत मान ने हरनाज को दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने 21 साल बाद "मिस यूनिवर्स" का टाइटल को भारत वापस लाने के लिए उन पर गर्व भी जताया। इस खास मौके पर हरनाज पंजाबी सूट और फुलकारी में दिखीं।

'पंजाब से मेरा गहरा लगाव है'
हरनाज कौर संधू की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के समय आम आदमी पार्टी (आप) के युवा नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद हरनाज (Harnaaz Kaur Sandhu) ने कहा कि मैं भी पंजाब के लिए कुछ करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि, मेरा पंजाब से गहरा लगाव है।

सीएम भगवंत मान ने इंप्रेस किया
हरनाज ने कहा कि, "मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान की फैन हूं, मान जी जिस तरह से बहुत कम समय में राज्य में कई सारे बदलाव ला दिए, उसने इंप्रेस किया है।"
- इस दरम्यान एथनिक लुक में हरनाज स्टनिंग लग रही थीं।

- बता दें कि, हरनाज कौर संधू अभी सिर्फ 21 साल की हैं। दुनियाभर के लोगों ने उन्हें ब्रह्मांड सुंदरी के रूप में चुना।












Click it and Unblock the Notifications