Video: मुआवजे के लिए किसान दे रहे थे धरना, बार डांसर्स लगा रही थी ठुमका
चंड़ीगढ़। हरियाणा में किसानों के धरना प्रदर्शन में अजीबों-गरीब स्थिति उस वक्त पैदा हो गई जब मुआवजे के लिए धरना दे रहे किसानों के मनोरंजन के लिए अश्लील डांस को आयोजन किया गया।

हरियाणा के हांसी में मुआवजे के लिए किसान धरने पर बैठे थे। हांसी के गांव मैय्यड़ में बेमौसम की बारिश और ओले से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसान धरने पर बैठे थे। किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे थे,लेकिन इस धरना प्रदर्शन के दौरान उनके मनोरंजन का पूरा इंतजाम था।
धरना स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए किसान संघर्ष समिति ने महिला डांसरों को बुलाया था। धरने के दौरान पूरे दिन महिला डांसरों ने रागनी गाकर और ठुमके लगाकर भीड़ का मनोरंजन करती रही।आप भी देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications